CG RTE Admission 2026-27: निःशुल्क शिक्षा हेतु RTE ऑनलाइन प्रवेश समय-सारिणी जारी

RTE ADMISSION 2026: छत्तीसगढ़ शासन, लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा RTE अधिनियम 2009 के अंतर्गत सत्र 2026-27 के लिए निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा हेतु ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया की समय-सारिणी (Schedule) जारी कर दी गई है।

इस योजना के अंतर्गत राज्य के निजी अशासकीय स्कूलों में आर्थिक रूप से कमजोर एवं वंचित वर्ग के बच्चों को निःशुल्क प्रवेश दिया जाएगा।


CG RTE Admission 2026-27 निःशुल्क शिक्षा हेतु RTE ऑनलाइन प्रवेश समय-सारिणी जारी


RTE योजना का उद्देश्य RTE ADMISSION 2026

RTE (Right to Education) अधिनियम का मुख्य उद्देश्य 6 से 14 वर्ष के बच्चों को निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है, जिससे कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।


CG RTE Admission 2026-27 – महत्वपूर्ण तिथियां

प्रथम चरण (First Phase) RTE ADMISSION 2026

क्रमांक

प्रक्रिया

तिथि

1

स्कूल प्रोफाइल अपडेट

01 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026

2

नोडल प्राचार्य/DEO द्वारा सत्यापन (सीट प्रकटीकरण)

01 जनवरी 2026 से 07 फरवरी 2026

3

छात्र पंजीयन (Online Registration)

16 फरवरी 2026 से 31 मार्च 2026

4

नोडल वेरिफिकेशन

16 फरवरी 2026 से 31 मार्च 2026

5

लॉटरी एवं आवंटन

13 अप्रैल 2026 से 17 अप्रैल 2026

6

स्कूल दाखिला

01 मई 2026 से 30 मई 2026

 वर्ष 2025-26 की शुल्क प्रतिपूर्ति सत्यापन कार्य:

25 मई 2026 से 25 जून 2026 तक


द्वितीय चरण (Second Phase) RTE ADMISSION 2026

क्रमांक

प्रक्रिया

तिथि

1

नए स्कूल रजिस्ट्रेशन

08 जून 2026 से 20 जून 2026

2

नोडल प्राचार्य/DEO द्वारा सत्यापन

08 जून 2026 से 25 जून 2026

3

छात्र पंजीयन (Online Registration)

01 जुलाई 2026 से 11 जुलाई 2026

4

नोडल वेरिफिकेशन

01 जुलाई 2026 से 15 जुलाई 2026

5

लॉटरी एवं आवंटन

27 जुलाई 2026 से 31 जुलाई 2026

6

स्कूल दाखिला

03 अगस्त 2026 से 17 अगस्त 2026

 

CG RTE Admission 2026-27 – जरूरी दस्तावेज

RTE पंजीयन एवं एडमिशन के समय निम्न दस्तावेज आवश्यक होंगे:

  1. बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र
  2. आय प्रमाण पत्र
  3. निवास प्रमाण पत्र
  4. जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  5. बच्चे का आधार कार्ड
  6. पालक/अभिभावक का आधार कार्ड
  7. पासपोर्ट साइज फोटो

सलाह: सभी पालक गण समय पर पंजीयन एवं एडमिशन हेतु पहले से सभी दस्तावेज तैयार रखें।


CG RTE Online Registration कैसे करें? RTE ADMISSION 2026

  1. आधिकारिक RTE पोर्टल पर जाएं
  2. Student Registration” पर क्लिक करें
  3. आवश्यक जानकारी भरें
  4. दस्तावेज अपलोड करें
  5. फॉर्म सबमिट कर पावती सुरक्षित रखें


Join Whatsapp and Telegram Channel Latest Updates:



महत्वपूर्ण सूचना RTE ADMISSION 2026

  • प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी
  • सीटों का आवंटन लॉटरी प्रणाली से किया जाएगा
  • चयन होने के बाद निर्धारित समय में स्कूल में दाखिला अनिवार्य है

CG RTE Admission 2026-27 उन अभिभावकों के लिए एक सुनहरा अवसर है, जो अपने बच्चों को अच्छे निजी स्कूलों में निःशुल्क शिक्षा दिलाना चाहते हैं। समय-सारिणी को ध्यान में रखते हुए पंजीयन अवश्य करें।


CG RTE Admission 2026-27 – Important Links

लिंक का नाम

लिंक

RTE Online Registration 2026-27

Click Here

CG RTE Official Notification PDF

Click Here

CG RTE Official Portal

Click Here

School List under RTE

Click Here

Lottery Result / Seat Allotment

Click Here

Student Login

Click Here

School Login

Click Here

RTE Help Desk / Contact

Click Here

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url