Type Here to Get Search Results !

छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा 5वीं - 8 वीं समय सारणी जारी 2026 cgbse.nic.in

Jobmoxi.com 0

 Chhattisgarh Board Exam: छत्तीसगढ़ लोक शिक्षा संचालनालय ने कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया है। ये परीक्षाएं इस साल बोर्ड पैटर्न पर आयोजित की जाएंगी। जारी शेड्यूल के अनुसार, कक्षा 5वीं की परीक्षा 16 मार्च से शुरू होगी, जबकि कक्षा 8वीं की परीक्षा 17 मार्च से शुरू की जाएगी।

इन परीक्षाओं में सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के छात्र शामिल होंगे। हालांकि, CBSE और ICSE बोर्ड के छात्र इस परीक्षा में शामिल नहीं होंगे।


छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा 5वीं - 8 वीं समय सारणी जारी 2026 cgbse.nic.in


5वीं–8वीं बोर्ड परीक्षा का पूरा टाइम टेबल

जारी टाइम टेबल के मुताबिक,

  • कक्षा 5वीं की परीक्षा सुबह 9:00 बजे से 11:00 बजे तक आयोजित होगी।
  • वहीं कक्षा 8वीं की परीक्षा सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक चलेगी।


कितने अंकों की होगी परीक्षा?

अंकों के पैटर्न की बात करें तो—

  • कक्षा 5वीं की परीक्षा कुल 50 अंकों की होगी। इसमें 40 अंक लिखित परीक्षा और 10 अंक प्रोजेक्ट वर्क के होंगे।
  • कक्षा 8वीं की परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी, जिसमें 80 अंक लिखित परीक्षा और 20 अंक प्रोजेक्ट वर्क के लिए निर्धारित किए गए हैं।

छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी गई है कि वे तय समय और दिशा-निर्देशों के अनुसार परीक्षा की तैयारी करें, ताकि किसी तरह की परेशानी न हो।

Offoicial Website: https://cgbse.nic.in/

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.