UPSC CSE 2026 Notification जारी: 933 पदों पर भर्ती, 24 फरवरी आखिरी तारीख — IAS-IPS बनने का बड़ा मौका!
UPSC CSE 2026 Notification Out: सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने सिविल सर्विसेज एग्जाम 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. लंबे इंतजार के बाद अब आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इच्छुक अभ्यर्थी UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं.
UPSC CSE 2026 Notification Out: उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट
सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी में जुटे युवाओं के लिए यह सुनहरा मौका है. प्रशासनिक कारणों से हो रही देरी अब खत्म हो चुकी है और UPSC ने 2026 परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. नोटिफिकेशन में वैकेंसी, योग्यता, सिलेबस और चयन प्रक्रिया से जुड़ी पूरी जानकारी दी गई है. परीक्षा पास करने के लिए उम्मीदवारों को तीन चरणों से गुजरना होगा.
UPSC CSE 2026: आवेदन की अंतिम तिथि और परीक्षा तारीख
ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 24 फरवरी 2026 (शाम 6 बजे तक) निर्धारित की गई है. यानी उम्मीदवारों के पास सीमित समय है, इसलिए आखिरी दिनों की भीड़ से बचने के लिए जल्द आवेदन करना बेहतर रहेगा.
वहीं, प्रीलिम्स परीक्षा 24 मई 2026 को आयोजित की जाएगी.
🔸 ऑनलाइन आवेदन शुरू: 04 फरवरी 2026
🔹 अंतिम तिथि: 24 फरवरी 2026
📍 प्रारंभिक परीक्षा: 24 मई 2026
📍 योग्यता: कॉलेज पास (ग्रेजुएट)
UPSC CSE 2026: आवेदन कैसे करें?
आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है. उम्मीदवारों को upsconline.nic.in पर जाकर नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करने होंगे:
- सबसे पहले प्रोफाइल बनाएं
- रजिस्ट्रेशन नंबर जनरेट करें
- आवेदन फॉर्म भरें
- फीस जमा करें और परीक्षा केंद्र चुनें
आवेदन करते समय इन बातों का रखें ध्यान
इस बार UPSC फोटो और सिग्नेचर को लेकर सख्त है.
- आवेदन के दौरान लाइव फोटो (वेबकैम से) लेना अनिवार्य होगा.
- सिग्नेचर सफेद कागज पर काली स्याही से तीन बार करके अपलोड करना होगा.
UPSC CSE 2026: कितने मौके मिलेंगे?
- General/EWS: 6 प्रयास (अधिकतम आयु 32 वर्ष)
- OBC: 9 प्रयास (अधिकतम आयु 35 वर्ष)
- SC/ST: प्रयास की कोई सीमा नहीं (अधिकतम आयु 37 वर्ष)
UPSC CSE 2026: चयन प्रक्रिया क्या होगी?
UPSC सिविल सेवा परीक्षा तीन चरणों में आयोजित होती है:
- प्रीलिम्स
- मेन्स
- इंटरव्यू
फाइनल मेरिट लिस्ट मेन्स और इंटरव्यू के प्रदर्शन के आधार पर तैयार होती है. मेन्स परीक्षा कुल 1750 अंक की होती है, जबकि इंटरव्यू 275 अंक का होता है.
UPSC CSE 2026: बदल गई कैडर अलॉटमेंट पॉलिसी
इस बार परीक्षा के साथ-साथ कैडर अलॉटमेंट पॉलिसी में बड़ा बदलाव किया गया है. सरकार ने 2017 से लागू ‘जोनल सिस्टम’ को खत्म कर दिया है और उसकी जगह ‘रोटेशनल साइकिल सिस्टम’ लागू किया है.
अब 25 राज्यों और जॉइंट कैडर को एक साइकिल में बांटा गया है. हर 25 उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट तैयार होगी और रोटेशन के आधार पर कैडर दिया जाएगा. यदि किसी राज्य के लिए ज्यादा उम्मीदवार होंगे, तो बेहतर रैंक वाले को प्राथमिकता मिलेगी. सरकार का कहना है कि इससे पोस्टिंग प्रक्रिया ज्यादा संतुलित और पारदर्शी बनेगी.
नोटिफिकेशन और आवेदन लिंक UPSC CSE 2026 Notification
Official Website and Online Apply: Click Here
Latest Job 2026: Click Here
