HSSC Group-C की 4227 पदों पर बंपर भर्ती! बिना फीस आवेदन का मौका — जानें कब से भरेंगे फॉर्म और क्या हैं नए नियम
HSSC CET Phase-II Group-C Recruitment 2026: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने CET Phase-II के तहत ग्रुप-C के 4227 पदों पर सीधी भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए खास मौका है जिन्होंने 1 जनवरी 2026 तक ग्रुप-C CET परीक्षा पास कर ली है. योग्य अभ्यर्थियों को अपने CET रजिस्ट्रेशन नंबर के माध्यम से दोबारा रजिस्ट्रेशन करना होगा.
कब शुरू होंगे आवेदन?
आयोग के नोटिफिकेशन के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 9 फरवरी 2026 से शुरू होगी. वहीं फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 23 फरवरी 2026 रात 11:59 बजे तय की गई है. इस भर्ती की सबसे बड़ी राहत यह है कि किसी भी कैटेगरी के उम्मीदवार से आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा.
आरक्षण प्रमाण पत्र से जुड़े जरूरी नियम
HSSC ने विभिन्न आरक्षण श्रेणियों के प्रमाण पत्रों को लेकर स्पष्ट दिशानिर्देश जारी किए हैं:
- BCA, BCB और EWS श्रेणी के उम्मीदवारों का प्रमाण पत्र 1 अप्रैल 2025 के बाद जारी होना चाहिए और आवेदन की अंतिम तिथि तक वैध होना जरूरी है.
- DSC और OSC कैटेगरी के उम्मीदवारों का प्रमाण पत्र 13 नवंबर 2024 के बाद जारी होना चाहिए.
- ESM (पूर्व सैनिक) श्रेणी में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के परिवार के सदस्यों का पात्रता प्रमाण पत्र 10 फरवरी 2025 के बाद जारी या नवीनीकृत होना चाहिए.
आयोग ने साफ किया है कि निर्धारित तिथि से बाहर जारी प्रमाण पत्र मान्य नहीं होंगे.
Official PDF File: Check
परीक्षा और एडमिट कार्ड अपडेट
फिलहाल एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख और परीक्षा तिथि घोषित नहीं की गई है. आयोग ने बताया है कि इससे जुड़ी जानकारी जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जारी की जाएगी.
उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह
- आवेदन करने से पहले पूरा नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें
- सभी दस्तावेज सही और स्पष्ट तरीके से अपलोड करें
- गलत जानकारी देने पर आवेदन रद्द किया जा सकता है
