POWERGRID Apprentice Recruitment 2026 Application Form 188 Post Apply Online

 POWERGRID Apprentice Recruitment 2026: 188 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, ITI-डिप्लोमा-ग्रेजुएट के लिए सुनहरा मौका

POWERGRID Apprentice Recruitment 2026 Application Form 188 Post Apply Online


POWERGRID Apprentice Recruitment 2026: देश की प्रमुख पावर ट्रांसमिशन कंपनी Power Grid Corporation of India Limited (POWERGRID) ने 2026 के लिए अप्रेंटिस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत 188 अप्रेंटिस पदों पर चयन किया जाएगा।

यह भर्ती एक 1 साल के अप्रेंटिसशिप प्रोग्राम के लिए है, जिसमें कॉर्पोरेट सेंटर, नॉर्दर्न, वेस्टर्न और साउदर्न रीजन में ट्रेनिंग दी जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और 11 मार्च 2026 इसकी अंतिम तिथि है।

POWERGRID Apprentice Recruitment 2026 कुल पदों की संख्या

  • Apprentices: 188 पद

POWERGRID Apprentice Recruitment 2026 रीजन वाइज वैकेंसी डिटेल

Powergrid Western Region – I (Nagpur)

कवरिंग स्टेट: महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश

  • कुल पद: 25 - महाराष्ट्र – 07, छत्तीसगढ़ – 16, मध्य प्रदेश – 02

Powergrid Western Region – II (Vadodara)

कवरिंग स्टेट: मध्य प्रदेश, गुजरात

  • कुल पद: 55 - मध्य प्रदेश – 16, गुजरात – 39

Powergrid Northern Region – I (Faridabad)

कवरिंग स्टेट: हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश

  • कुल पद: 93 - हरियाणा – 24, उत्तर प्रदेश – 02, राजस्थान – 67

Powergrid Southern Region – II (Bangalore)

कवरिंग स्टेट: कर्नाटक, तमिलनाडु

  • कुल पद: 15 - कर्नाटक – 03, तमिलनाडु – 12

POWERGRID Apprentice Recruitment 2026 महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 02 मार्च 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 11 मार्च 2026

POWERGRID Apprentice Recruitment 2026 शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार के पास निम्न में से कोई योग्यता होना चाहिए:

  • संबंधित ट्रेड में ग्रेजुएशन (Degree)
  • डिप्लोमा (Diploma)
  • आईटीआई (ITI)

योग्यता किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से होनी चाहिए।

इसके अलावा:

  • उम्मीदवार ने अपनी योग्यता 12 मार्च 2024 से 11 मार्च 2026 के बीच पास की हो।
  • उम्मीदवार के पास एक वर्ष से अधिक का जॉब अनुभव नहीं होना चाहिए

POWERGRID Apprentice Recruitment 2026 आयु सीमा

  • अधिकतम आयु: 18 वर्ष
  • आयु में छूट सरकारी नियमों के अनुसार दी जाएगी।

POWERGRID Apprentice Recruitment 2026 चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। इसके लिए किसी लिखित परीक्षा की आवश्यकता नहीं होगी।

POWERGRID Apprentice Recruitment 2026 ट्रेनिंग की अवधि

  • अप्रेंटिसशिप अवधि: 1 वर्ष

POWERGRID Apprentice Recruitment 2026 स्टाइपेंड (मासिक भत्ता)

  • ITI Apprentice: ₹13,500 प्रति माह
  • Diploma Apprentice: ₹15,000 प्रति माह
  • Graduate Apprentice: ₹17,500 प्रति माह

POWERGRID Apprentice Recruitment 2026 आवेदन कैसे करें

उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए निम्न स्टेप फॉलो करने होंगे:

  1. पहले NAPS या NATS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें ITI उम्मीदवार: NAPS Portal, डिग्री / डिप्लोमा उम्मीदवार: NATS Portal
  2. रजिस्ट्रेशन नंबर मिलने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: Power Grid Corporation of India Limited
  3. वेबसाइट में जाएं: Careers → Engagement of Apprentices → Apply Online

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे केवल एक ही रीजन/स्टेट के लिए आवेदन करें।

महत्वपूर्ण सलाह:
अगर आप ITI, डिप्लोमा या इंजीनियरिंग ग्रेजुएट हैं और सरकारी कंपनी में ट्रेनिंग के साथ अनुभव लेना चाहते हैं, तो POWERGRID की यह अप्रेंटिस भर्ती आपके लिए अच्छा अवसर हो सकती है।

Important Links POWERGRID Apprentice Recruitment 2026


NATS for Degree/ Diploma in Engineering at https://nats.education.gov.in/




Post a Comment

Previous Post Next Post