NEET UG 2026 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन | NTA NEET UG ONLINE REGISTRATION 2026

NTA NEET UG 2026 Registration: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने देशभर के अंडरग्रेजुएट मेडिकल और एलाइड कोर्सेज में एडमिशन के लिए NEET UG 2026 का ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जारी कर दिया है। जो छात्र MBBS, BDS सहित अन्य मेडिकल कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं, वे अब आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

NEET UG 2026 देशभर में मेडिकल कोर्सेज में प्रवेश के लिए एकमात्र कॉमन एंट्रेंस एग्जाम होगा। यह परीक्षा National Medical Commission Act, 2019 और संबंधित नियमों के अनुसार आयोजित की जाएगी।


NEET UG 2026 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन  NTA NEET UG ONLINE REGISTRATION 2026


NEET UG 2026 – मुख्य जानकारी

NEET UG 2026 Details
परीक्षा का नाम National Eligibility-cum-Entrance Test (UG) 2026
आयोजक संस्था National Testing Agency (NTA)
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन
संभावित परीक्षा तिथि 03 मई 2026 (रविवार)
परीक्षा अवधि 180 मिनट (3 घंटे)
परीक्षा समय दोपहर 02:00 बजे से 05:00 बजे (IST)

NEET UG 2026 के अंतर्गत आने वाले कोर्स

  • MBBS & BDS
  • BAMS, BUMS, BSMS
  • BHMS
  • BVSc & AH
  • B.Sc. Nursing (Military Nursing Service अभ्यर्थियों के लिए)

NEET UG 2026 का स्कोर Armed Forces Medical Services (AFMS) संस्थानों में B.Sc. Nursing में एडमिशन के लिए भी मान्य होगा।

NEET UG 2026 – परीक्षा पैटर्न और विवरण

विवरण जानकारी
परीक्षा का नाम National Eligibility cum Entrance Test (UG)
आयोजन संस्था National Testing Agency (NTA)
परीक्षा मोड ऑफलाइन (Pen & Paper – OMR आधारित)
परीक्षा अवधि 3 घंटे (180 मिनट)
कुल प्रश्न 180 (अनिवार्य)
कुल अंक 720 अंक
मार्किंग स्कीम सही उत्तर +4, गलत उत्तर -1, छोड़ा गया 0
आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in

NEET UG 2026 महत्वपूर्ण तिथियां

NEET UG 2026 Dates
ऑनलाइन आवेदन शुरू 08 फरवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 08 मार्च 2026 (रात 9:00 बजे तक)
फीस भुगतान की अंतिम तिथि 08 मार्च 2026 (रात 11:50 बजे तक)
करैक्शन विंडो 10 मार्च से 12 मार्च 2026
सिटी इंटिमेशन स्लिप जल्द घोषित होगी
एडमिट कार्ड जारी जल्द घोषित होगा
रिजल्ट जल्द घोषित होगा

NEET UG 2026 परीक्षा कब होगी?

NTA जल्द ही आधिकारिक परीक्षा तिथि घोषित कर सकता है। पिछले वर्षों के ट्रेंड के अनुसार, परीक्षा 03 मई 2026 (मई का पहला रविवार) को आयोजित होने की संभावना है।

यह तिथि फिलहाल संभावित है। अभ्यर्थी आधिकारिक नोटिफिकेशन का इंतजार करें।

पिछले वर्षों में NEET रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तिथियां

वर्ष आवेदन शुरू तिथि
NEET 2025 07 फरवरी 2025
NEET 2024 09 फरवरी 2024
NEET 2023 06 मार्च 2023

इस ट्रेंड से साफ है कि NEET 2026 के आवेदन आमतौर पर फरवरी के शुरुआती दिनों में शुरू होते हैं।

NEET UG 2026 आवेदन शुल्क (कैटेगरी अनुसार)

श्रेणी आवेदन शुल्क
General / Unreserved / NRI ₹1,700
General-EWS / OBC-NCL ₹1,600
SC / ST / PwBD / Third Gender ₹1,000
भारत के बाहर परीक्षा केंद्र ₹9,500

भुगतान माध्यम: केवल ऑनलाइन (Debit Card / Credit Card / Net Banking / UPI

NEET 2026 आवेदन फॉर्म के लिए जरूरी दस्तावेज

  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • पोस्टकार्ड साइज फोटो
  • कक्षा 10वीं की मार्कशीट
  • 10वीं पास प्रमाणपत्र
  • CGPA से प्रतिशत कन्वर्जन सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)
  • पहचान पत्र
  • एड्रेस प्रूफ
  • हस्ताक्षर
  • बाएं व दाएं हाथ की उंगलियों व अंगूठे के निशान
  • कैटेगरी प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)

NEET UG 2026 आवेदन फॉर्म कैसे भरें?

नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

  1. आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं
  2. New Registration लिंक पर क्लिक करें
  3. डिक्लेरेशन स्वीकार कर आगे बढ़ें
  4. व्यक्तिगत जानकारी भरें और पासवर्ड बनाएं
  5. लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें
  6. जरूरी दस्तावेज अपलोड करें
  7. ऑनलाइन फीस भुगतान करें
  8. फॉर्म सबमिट कर कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें

अभ्यर्थियों के लिए जरूरी निर्देश

  • सभी जानकारी सही और सावधानी से भरें
  • दस्तावेज निर्धारित फॉर्मेट और साइज में अपलोड करें
  • कन्फर्मेशन पेज की कॉपी सुरक्षित रखें
  • नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट चेक करते रहें

NTA NEET UG ONLINE REGISTRATION 2026

NEET UG 2026 Link
Official Website Check
Our Website Check

Post a Comment

Previous Post Next Post