UPSC CDS 1 2026 Notification OUT: 451 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, जानें योग्यता, फीस और आवेदन प्रक्रिया
CDS
Recruitment 2026 Vacancies:
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (CDS-1) 2026 की अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के तहत कुल 451 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यहां जानिए पात्रता, पदों का विवरण, आवेदन शुल्क और पूरी चयन प्रक्रिया।
UPSC CDS 1 2026 भर्ती अधिसूचना जारी
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने CDS (1) 2026 परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी upsc.gov.in या upsconline.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 दिसंबर 2025 शाम 6 बजे तय की गई है।
कहां कितनी सीटें?
अधिसूचना के अनुसार, CDS (1) 2026 के जरिए भारतीय सेना की विभिन्न प्रतिष्ठित अकादमियों में कुल 451 पदों पर भर्ती की जाएगी। पदों का विवरण इस प्रकार है:
- भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) – 100 पद
- भारतीय नौसेना अकादमी (INA) – 26 पद
- वायु सेना अकादमी (AFA) – 32 पद
- अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी (OTA), चेन्नई (पुरुष) – 275 पद
- अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी (OTA), चेन्नई (महिला) – 18 पद
चयनित उम्मीदवारों को जनवरी से अप्रैल 2027 के बीच शुरू होने वाले प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों में शामिल किया जाएगा।
कौन कर सकता है आवेदन?
पात्रता मानदंड अकादमी के अनुसार अलग-अलग निर्धारित किए गए हैं।
- IMA और INA:
अविवाहित पुरुष उम्मीदवारों का जन्म 2 जनवरी 2003 से पहले और 1 जनवरी 2008 के बाद नहीं होना चाहिए। - OTA (पुरुष और महिला):
उम्मीदवारों का जन्म 2 जनवरी 2002 से 1 जनवरी 2008 के बीच होना आवश्यक है। - AFA (वायु सेना अकादमी):
1 जनवरी 2027 को उम्मीदवार की आयु 20 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
शैक्षणिक योग्यता:
- IMA और OTA: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री
- INA: इंजीनियरिंग डिग्री
- AFA: बीटेक डिग्री या गणित व भौतिकी के साथ ग्रेजुएशन
आवेदन शुल्क कितना है?
- सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग: ₹200
- एससी, एसटी और सभी महिला उम्मीदवार: पूरी तरह शुल्क मुक्त
शुल्क का भुगतान नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से किया जा सकता है।
चयन प्रक्रिया कैसे होगी?
CDS परीक्षा की चयन प्रक्रिया कुल चार चरणों में पूरी की जाएगी:
- लिखित परीक्षा
- SSB इंटरव्यू
- दस्तावेज सत्यापन
- मेडिकल परीक्षा
लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को SSB इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चयन दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल फिटनेस के आधार पर किया जाएगा।
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले upsc.gov.in या upsconline.nic.in पर जाएं।
- नया रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन आईडी बनाएं।
- आवेदन फॉर्म भरें।
- आवश्यक दस्तावेज और फोटो अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट करें।
|
लिंक का विवरण |
लिंक |
|
ऑनलाइन आवेदन करें |
|
|
आधिकारिक नोटिफिकेशन डाउनलोड करें |
|
|
आधिकारिक वेबसाइट |
|
|
होमपेज |
.png)

