एकलव्य विद्यालय में 6वीं में एडमिशन का मौका! आवेदन शुरू, इस तारीख तक भरें फॉर्म, जानें पूरी जानकारी
EMRS Admission 2026-27: छत्तीसगढ़ राज्य के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में पढ़ाई करने की इच्छा रखने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर है। शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक छात्र अब तय तारीख तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय, नई दिल्ली के अंतर्गत गठित राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति द्वारा संचालित इन विद्यालयों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह जानकारी सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास गरियाबंद द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई है।
प्रवेश परीक्षा के जरिए कक्षा 6वीं में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 08 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है। पात्र और इच्छुक अभ्यर्थी 07 फरवरी 2026 तक अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
जानें पूरी डिटेल्स
जारी कार्यक्रम के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में किसी भी तरह की गलती सुधारने के लिए 08 फरवरी से 10 फरवरी 2026 तक करेक्शन विंडो उपलब्ध रहेगी। वहीं, कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए प्राक्कलन परीक्षा का आयोजन 01 मार्च 2026 को किया जाएगा।
अगर आप या आपका बच्चा एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में पढ़ाई करना चाहता है, तो यह एक अच्छा मौका है। समय रहते आवेदन करना न भूलें।
|
लिंक का विवरण |
लिंक |
|
ऑनलाइन आवेदन करें |
|
|
आधिकारिक नोटिफिकेशन डाउनलोड करें |
|
|
आधिकारिक वेबसाइट |
|
|
होमपेज |
.png)
