छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ ने वर्ष 2025 में होने वाली 4708 शिक्षक पदों की भर्ती परीक्षा के लिए आधिकारिक पाठ्यक्रम (Syllabus) जारी कर दिया है।
यह सिलेबस 28 नवंबर 2025 को जारी नोटिफिकेशन क्रमांक ESTB-101/207/2025/348 के माध्यम से प्रकाशित किया गया।
यदि आप सहायक शिक्षक, शिक्षक, व्याख्याता या पीटीआई के लिए आवेदन करने की तैयारी कर रहे हैं, तो यह पूरा लेख आपके लिए बेहद उपयोगी है।
CG Teacher Recruitment 2025 – महत्वपूर्ण बिंदु
- कुल रिक्त पद: 4708
- भर्ती बोर्ड: लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़
- भर्ती चरण: लिखित परीक्षा
- परीक्षा पैटर्न: 100 अंक
- पाठ्यक्रम तैयार करने की अंतिम तिथि: 05 दिसंबर 2025
भर्ती के अंतर्गत शामिल पद:
- सहायक शिक्षक
- सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) शिक्षक
- पी.टी.आई.
- व्याख्याता
CG Vyapam Teacher Bharti 2025 के लिए जारी पाठ्यक्रम (Post-wise Syllabus Details)
नोटिफिकेशन के अनुसार, छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग ने संबंधित पदों के अनुसार निम्न विषयों पर आधारित लिखित परीक्षा आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।
नीचे पदवार विषय विवरण दिया गया है:
1. CG Vyapam Teacher Bharti 2025 के लिए जारी पाठ्यक्रम (Post-wise Syllabus Details)
नोटिफिकेशन के अनुसार, छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग ने संबंधित पदों के अनुसार निम्न विषयों पर आधारित लिखित परीक्षा आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।
नीचे पदवार विषय विवरण दिया गया है:
2. सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला)
-
पाठ्यक्रम विषय: Higher Secondary Level Science (विज्ञान संकाय)
इसमें भौतिकी, रसायन, जीवविज्ञान तथा प्रयोगशाला आधारित मूलभूत प्रश्न पूछे जाएंगे।
3. शिक्षक (Teacher)
- हिंदी
- संस्कृत
- अंग्रेजी
- गणित
- जीवविज्ञान
- सामाजिक विज्ञान
- कृषि
4. पी.टी.आई. (Physical Training Instructor)
- शारीरिक शिक्षा
- खेल विज्ञान
- स्वास्थ्य एवं पोषण
- योग एवं शारीरिक दक्षता
5. व्याख्याता (Lecturer)
- हिंदी
- अंग्रेजी
- संस्कृत
- गणित
- जीवविज्ञान
- भौतिकी
- रसायन
- इतिहास
- राजनीति
- अर्थशास्त्र
- भूगोल
- वाणिज्य
नोटिफिकेशन की प्रमुख बातें
- संचालनालय ने विषयवार सिलेबस तैयार करने के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं।
- 05 दिसंबर 2025 तक विषयवार पाठ्यक्रम की सॉफ्ट कॉपी व हार्ड कॉपी दोनों उपलब्ध करानी होगी।
- यह सिलेबस आगामी शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए आधिकारिक माना जाएगा।
CG शिक्षक भर्ती 2025 – क्यों महत्वपूर्ण है यह सूचना?
यह नोटिफिकेशन उन लाखों अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण है, जो लंबे समय से शिक्षक भर्ती की प्रतीक्षा कर रहे थे।
अब, सिलेबस जारी होने से तैयारी दिशा में और बेहतर तरीके से आगे बढ़ सकती है।
छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती 2025 अब तेज़ी से आगे बढ़ रही है। पाठ्यक्रम जारी हो चुका है और जल्द ही भर्ती परीक्षा तिथि भी घोषित की जाएगी।
जो भी अभ्यर्थी इन पदों के लिए तैयारी कर रहे हैं, वे अभी से विषयवार अध्ययन शुरू कर दें।

